BPSC 71th Pre Vacancy 2025 : BPSC 71वीं भर्ती 2025 शुरू – 1250 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, अभी आवेदन करें!
BPSC 71th Pre Vacancy 2025 : क्या आप बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं? तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ! बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती के तहत कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSC 71th Pre Vacancy 2025 से जुडी मुख्य जानकारी
भर्ती का नाम | BPSC 71th Pre Vacancy 2025 |
---|---|
कुल पदों की संख्या | 1250 Post |
पद का नाम | BDO, DPO, Revenue Officer, Cooperative Officer |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 02 जून 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bpsc.bihar.gov.in/ |
BPSC 71th Pre Vacancy 2025 : महत्वपूर्ण तिथियाँ
BPSC 71वीं प्रारंभिक भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 2 जून 2025 से हो चुकी है। इस फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 है। आवेदन शुल्क भी इसी तारीख तक जमा किया जा सकता है। आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 30 अगस्त 2025 तय की गई है। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम (रिजल्ट) बाद में आयोग की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और सभी अपडेट्स के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
BPSC 71th Pre Vacancy 2025 :आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार)
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
सामान्य (पुरुष) | 21/22 वर्ष (पद के अनुसार) | 37 वर्ष |
सामान्य महिला / पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 21/22 वर्ष | 40 वर्ष |
SC/ST (पुरुष और महिला) | 21/22 वर्ष | 42 वर्ष |
BPSC 71th Pre Vacancy 2025 : आवेदन शुल्क
BPSC 71वीं भर्ती के लिए अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों को अलग-अलग फीस देनी होगी। अगर आप जनरल, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं तो आपको ₹600 जमा करने होंगे। लेकिन अगर आप बिहार की महिला, SC (अनुसूचित जाति) या ST (अनुसूचित जनजाति) से हैं तो आपको सिर्फ ₹150 देने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी ₹150 फीस देनी है। आप ये फीस ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं जैसे – डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या मोबाइल वॉलेट से। फीस भरते समय ध्यान रखें कि सारी जानकारी सही-सही भरें और फीस भरने की रसीद अपने पास जरूर रखें।
BPSC 71th Pre Vacancy 2025 : कुल पदों की संख्या 1250
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
---|---|---|
विभिन्न पद (BPSC 71वीं परीक्षा) | 1171 पद | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री |
वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी व समकक्ष | 79 पद | वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में स्नातक डिग्री |
BPSC 71th Pre Vacancy 2025 : आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
- स्नातक की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन)
- हस्ताक्षर (स्कैन)
- पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
BPSC 71वीं भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप BPSC 71वीं परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://bpsc.bih.nic.in
Step 2. होमपेज पर जाकर “Apply Online” या “71st CCE 2025” वाले लिंक को क्लिक करें।
Step 3. रजिस्ट्रेशन करें
- अपना पूरा नाम,
- मोबाइल नंबर,
- ईमेल आईडी
- जैसी जरूरी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
Step 4. यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
रजिस्ट्रेशन के बाद, आपके मोबाइल/ईमेल पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इससे लॉगिन करें।
Step 5. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरें जैसे –
- शैक्षिक योग्यता
- पता
- व्यक्तिगत जानकारी
- श्रेणी (Category)
- और अन्य जरूरी विवरण।
Step 6. दस्तावेज़ अपलोड करें
- पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन की गई)
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- अन्य जरूरी दस्तावेज़
- सभी दस्तावेज़ साफ और सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
Step 7. शुल्क का भुगतान करें (Application Fee)
Step 8. सारी जानकारी भरने और जांचने के बाद फॉर्म Submit करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
BPSC 71वीं परीक्षा 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
यह एक Objective टाइप यानी बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षा होगी। इसमें पास होने के बाद ही आप मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं।
- मुख्य परीक्षा (Mains):
यह परीक्षा Descriptive टाइप यानी लिखित उत्तर देने वाली होगी। इसमें विषयों की गहराई से जानकारी पूछी जाएगी।
- साक्षात्कार (Interview):
मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें आपके व्यक्तित्व, सोचने का तरीका और प्रशासनिक समझ को परखा जाएगा।
अंत में, तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और उसी के अनुसार नौकरी मिलेगी।
महत्वपूर्ण लिंक (Direct Link)
Apply Online Form | Click Here |
---|---|
Download Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
BPSC 71वीं भर्ती 2025 एक सुनहरा मौका है सरकारी नौकरी पाने के लिए। आवेदन 2 जून से शुरू होकर 30 जून 2025 तक चलेंगे। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और तैयारी में कोई कमी न छोड़ें। यह परीक्षा आपके उज्जवल भविष्य की कुंजी बन सकती है।




